Let’s travel together.

सिकुड़ते जा रहे तालाब के आस पास होने लगी खेती:पानी के प्रदूषित होने और मवेशियों के चारागाह की हो सकती है कमी

0 311

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह जिले में सैकड़ों तालाब विद्यमान है जिनसे ग्रामीण,किसान और जीव जंतु भी लाभान्वित होते है परंतु अब इनके आकर छोटे होते जा रहे है और इनका पानी भी प्रदूषित हो रहा है।

शहर से लगभग 12 किमी दूर जमुनिया तालाब के हालात भी कुछ ऐसे ही है करीब 90 हेक्टेयर के इस तालाब के इर्द गिर्द अब खेत दिखाई देने लगे है और लोगों ने यहां फेंसिंग भी कर ली है तालाब की भूमि पर अब कृषि के लिए ट्रैक्टर चलते हुए दिखाई देते है और खेत की सिंचाई के लिए पाइप फैले रहते है, जानकारी तो यह भी है कि खेतों में पानी देने के लिए सिंचाई की मोटर का इस्तेमाल भी किया जाता है जिससे तालाब संकुचित होता जा रहा है साथ ही मवेशियों के चारागाह भूमि की कमी परिलक्षित होने लगी है। आश्चर्य तो यह है कि तालाब के निकट वन विभाग की एक नर्सरी भी बताई गई जहां पेड़ लगे हुए थे पर अब वहां भी फसल लगी हुई है। स्थानीय बुजुर्गो ने बताया कि पहले यहां काफी जंगल था पर धीरे धीरे पेड़ गायब हो गए। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में पानी की कमी और प्रदूषण की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि किसान खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग करते हैं जो बारिश के बाद तालाब के पानी में मिल जाता है और पेड़ों की कमी हो जाने से वाष्पीकरण भी बढ़ेगा, पर्यावरण संरक्षण के लिए इस पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811