Let’s travel together.

उज्जैन जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में यात्राएं निकालकर कार्यक्रम आयोजित किये गये

0 85

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी एवं जनहितैषी योजनाओं पर आधारित विकसित भारत संकल्प यात्रा केन्द्रित है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन से किया। आज रविवार 17 दिसम्बर से उज्जैन जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में यात्राएं निकालकर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस अवसर पर ग्रामीणों को शपथ दिलाई कि “हम सब मिलकर विकसित भारत की प्रतीज्ञा लेते हैं कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हैं और गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फैंकेंगे।”

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रविवार 17 दिसम्बर को जिले की जनपद पंचायत महिदपुर के ग्राम बैजनाथ, बनी, लसुड़िया, घट्टिया तहसील के ग्राम गुराड़िया गुर्जर, तराना जनपद के ग्राम इटावा, देवली, खाचरौद जनपद के ग्राम अरजला, मड़ावदा आदि जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर शासन की

महत्वाकांक्षी जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने तथा समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से यात्राएं आरम्भ की गई हैं। जिले के विभिन्न ग्रामों एवं ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों के द्वारा शिविरों का भी आयोजन किया गया जैसे- स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर पीड़ितों की जांच एवं उपचार किया गया। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी और पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषकों को विस्तार से अवगत कराया। ग्रामीणों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर से वंचित एवं आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, जागरूकता फैलाना और लाभार्थियों के अनुभव को साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।


यात्रा के लिये ग्रामीण क्षेत्रों की 19 तथा शहरी क्षेत्रों की 15 योजनाएं चिन्हित हैं। इनमें स्वस्थ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, उचित पोषण, गरीबों के लिये आवास, वित्त पोषण सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से सम्बन्धित योजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की प्रमुखता से जानकारी और उनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये जिले की प्रत्येक जनपद पंचायतों में मोबाइल वेन भ्रमण कर मोबाइल वेन में प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन, सरकार की योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से सम्बन्धित चलचित्र प्रदर्शित किये जा रहे हैं। उक्त वेन सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भ्रमण करना प्रारम्भ कर दिया गया है। यात्रा के दौरान योजनाओं के लाभ लेने के लिये आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जायेगा। इस दौरान योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूकता के लिये क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इस दौरान ड्रोन प्रदर्शन द्वारा प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी से भी ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मेला, उज्ज्वला योजना, किसान, पशुपालक, मछुआरों के लिये क्रेडिट कार्ड के आवेदन लेने और बैंकों से समन्वय के लिये स्टाल भी लगाये जा रहे हैं। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं शामिल कर ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वित करने के लिये आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि प्रमुख योजनाओं की गतिविधियां से ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है।

इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं अपने-अपने अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811