Let’s travel together.

माधव टाइगर रिजर्व के खिलाफ गुर्जर समाज सड़क पर: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

0 28

– शिवपुरी में गुर्जर समाज का शक्ति प्रदर्शन

– एडीएम को ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों पर पालतू मवेशियों को पकड़कर बाघों का भोजन बनाने के आरोप लगाते हुए गुरुवार को गुर्जर समाज ने शिवपुरी में उग्र प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग गांधी पार्क मैदान में इकट्ठा होकर शहर में रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

गुर्जर समाज ने प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए 11 दिन का समय दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि टाइगर रिजर्व के कर्मचारी ग्रामीणों के पालतू मवेशियों को पकड़कर टाइगर का भोजन बना रहे हैं। समाज ने इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ज्ञापन में माधव टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में आने वाले ग्राम लखनगंवा, मोमिनीखुर्द सहित अन्य गांवों के परिवारों को उचित मुआवजा देकर विस्थापित करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा बलारी माता मंदिर को संरक्षित करने, तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई, नरवर में फॉरेस्ट द्वारा बंद किए जा रहे रास्ते को खुलवाने की मांग की गई।

गुर्जर समाज ने शहर के चौराहों पर समाज के महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने और उनके नाम से सड़क का नाम रखने, झिरना मंदिर सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को भी ज्ञापन में उठाया। प्रदर्शनकारी चिलचिलाती धूप में गांधी पार्क से कस्टम गेट, कोतवाली रोड, अस्पताल चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि 11 दिन में मांगें पूरी न होने पर गुर्जर समाज बड़ा आंदोलन करेगा।

एक दिन पहले बुधवार शाम को गुर्जर समाज के लोगों ने कोटा-झांसी फोरलेन स्थित सुरवाया थाने का भी घेराव किया था। उनका आरोप था कि टाइगर रिजर्व के कर्मचारी भैंस का एक बच्चा गाड़ी में रखकर बाघ को खिलाने ले जा रहे थे।लपल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811