Let’s travel together.

विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी

0 99

 

– रथ के माध्यम से होगा मोदी की योजनाओं का बखान

– हर हितग्राही तक पहुंच बनाने में जुटी भाजपा

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है क्योंकि इस यात्रा के जरिए भाजपा केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहती है। इसी क्रम में यह यात्रा शुरू की गई है। इस यात्रा का उद्देश्य भी हितग्राही मूलक योजना को आम आदमी तक पहुंचाना है। इसी क्रम में मोदी सरकार द्वार दिल्ली से रथ तैयार कर हर क्षेत्र के लिए भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए आईसी प्रचार रथ हर ब्लॉक में जाएंगे। इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

लोकसभा की तैयारियों में जुटे भाजपा नेता-

मप्र में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। अगामी मार्च-अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नए प्लान शुरू किए हैं। राजनीतिक जानकारों को कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जो निकली जा रही है वह इसी उद्देश्य को लेकर है जिससे लोकसभा चुनाव से पहले पात्र हितग्राही तक पहुंच सुनिश्चित हो। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा जो विभिन्न योजना चलाई जा रही है उस हितग्राही तक पकड़ बनाई जा सके। इसी क्रम में भाजपा नेता भी अलग-अलग बैठकर करके इस यात्रा को सफल बनाने में लग गए हैं। शिवपुरी जिले में भाजपा ने भी जिला स्तर की टोली के अलावा वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की ड्यूटी इस यात्रा को सफल बनाने के लिए लगाई है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगाई गई है। राज्य में केंद्र व मप्र सरकार द्वारा सामूहिक रूप से यह विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

भाजपा नेता रहे मंच पर मौजूद-

शिवपुरी में मानस भवन से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान मंच पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा नजर आया। इस संकल्प यात्रा में कांग्रेस नेताओं की अपेक्षा भाजपा नेताओं को ही जिला प्रशासन द्वारा तवज्जो दी जा रही है। इस यात्रा की शुरूआत मौके पर मानस भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में करैरा से भाजपा विधायक रमेश खटीक, कोलारस से भाजपा विधायक महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य भाजपा नेता ही मंच पर नजर आए। पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह इस कार्यक्रम से नदारद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811