Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों की मांग,रिलोकेशन (स्थान्तरण) के बाद हो अतिथि विद्वानों की भर्ती

0 73

 

-संवेदनशीलता दिखाते हुए अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करे सरकार

भोपाल।सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले अतिथि विद्वानों ने फिर अपने नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रयास तेज़ कर दिए हैं।अभी हाल ही में अतिथि विद्वानों की चुनाव के कारण रुकी हुई भर्ती को विभाग ने फिर शुरू करने का कैलेंडर जारी किया है इस पर अतिथि विद्वान महासंघ के महासचिव डॉ अविनाश मिश्रा एवं डॉ दुर्गेश लसगरिया का कहना है कि पहले अतिथि विद्वानों को रिलोकशन(स्थानांतरण)का मौका मिलना चाहिए उसके बाद विभाग नई भर्ती करें। दोनों पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन से आग्रह किया है कि दूर दूर हजारों अतिथि विद्वान कार्य कर रहे हैं जबकि उन्ही के पास के जिलों में जगह खाली है कई महिलाओं के पास विभिन्न समस्या है इसको देखते हुए पहले कार्यरत अतिथि विद्वानों का स्थांतरण किया जाए फिर भर्ती करे सरकार।आखिर कब तक अतिथि विद्वानों का शोषण होता रहेगा?।
सहायक प्राध्यापक भर्ती नहीं है अतिथि विद्वानों के हित में
इधर अतिथि विद्वान महासंघ ने बकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की होने वाली सहायक प्राध्यापक भर्ती किसी भी प्रकार अतिथि विद्वानों के हित में नहीं है।संघ के मिडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने बताया कि 11 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उस समय के उच्च शिक्षा मंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महापंचायत में अतिथि विद्वानों के हित में कई एलान किए थे पर उस घोषणा के एक भी बिंदु पूरी नहीं हुई आज तक।आगे डॉ आशीष पांडेय ने बताया की उसी घोषणा में पीएससी में 25 प्रतिशत पद अतिथि विद्वानों के लिए,10 वर्ष उम्र में छूट,जितने नंबर का exm होगा उसमे 10 प्रतिशत अंक बोनस अतिथि विद्वानों को देने का इसके साथ ही 50 हजार फिक्स वेतन और रिटायरमेंट उम्र तक अतिथि विद्वानों की सेवा जारी रहेगी इन सबकी घोषणा हुई थी पर इनमे से कोई भी घोषणा वादा सरकार का पूरा नही किया गया। शासन प्रशासन से अनुरोध है कि तत्काल शिवराज सिंह चौहान  एवं मोहन यादव  की घोषणाओं पर अमल करते हुए संशोधित आदेश जारी करने की कृपा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811