मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम कुल्हड़िया में फैला विद्युत लाइनों का झूलता जाल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। जमीन से मात्र तीन से चार फीट ऊंचाई पर झूल रहे थ्री फेज लाइन के नंगे तार हादसे को न्योता दे रहे थे। झूलती लाइनों से गांव वालों को हादसे का डर हमेशा बना रहता था। विद्युत केबल जगह जगह कटी-फटी पड़ी हुई थी। जिससे बिजली आपूर्ति में बार-बार व्यवधान पैदा हो रहा था।जहां पर से तार डाले हुए थे वहां पर कई पेड़ तारों से टकरा रहे थे। जिससे इन पेड़ों पर हर कभी करंट आ जाया करता था।
इसी को लेकर एमपी टुडे ने 22 दिसंबर को मुख्य रूप से खबर प्रकाशित की थी खबर प्रकाशित होने के दूसरे दिन ही बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर के पास नई बिजली केबल लगाई गई साथ ही बिजली केवल दुरस्त की। जहां पर पेड़ पर बिजली। केवल टंगी हुई थी उन पेड़ों को भी छाटकर कर साफ सफाई की गई। बिजली केबल दुरस्त करने पर अनिल शर्मा संतोष कुमार ने एमपी टुडे को धन्यवाद दिया है।