Let’s travel together.

प्रमोद सावंत ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश किया दावा, सर्वसम्मति से चुने गये थे नेता

125

गोवा के कार्यवाहक मंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता प्रमोद सावंत ने सोमवार शाम राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 40 सीटों में से 20 पर जीत दर्ज की है। यहां सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होती है। महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों और तीन निर्दलियों ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है। इस तरह बीजेपी नेता ने राज्यपाल को 25 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा। राज्यपाल ने भी सरकार बनाने की अनुमति दे दी है। जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तिथि का ऐलान किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनेवाले हैं।

इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रमोद सावंत को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव विश्वजीत राणे ने रखा और बाकी सदस्यों ने सहमति जताई। इस बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, एल मुरुगन और गोवा चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। तीनों नेताओं ने सभी विधायकों से एक-एक कर मुलाकात की, जिसमें तमाम विधायकों ने सावंत पर भरोसा जताया। पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक नरेन्द्र तोमर में मीडिया को विधायकों के फैसले की जानकारी दी।

इससे पहले चर्चा थी कि प्रमोद सावंत के अलावा मुख्यमंत्री की रेस में बीजेपी विधायक और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे और गोवा के रहने वाले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के नामों पर भी विचार हो सकता है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक बीजेपी आलाकमान ने प्रमोद सावंत को दुबारा सत्ता सौंपने का फैसला कर लिया था और विधायकों की बैठक में इसी पर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची में आज 16 मई को जिला भाजपा प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग का केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके करेंगे शुभारंभ     |     राजस्व अमले के सामने सीमांकन के दौरान पिता-पुत्र पर डंडों से हमला, पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस     |     सीबीएसई 12वीं में असफल होने पर छात्र ने दी जान, 24 घंटे बाद दादी ने भी हार्ट अटैक से तोड़ा दम     |     डिजिटल अरेस्ट गैंग के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, गेट न खुलने पर लगाई सीढ़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     चोरी की वारदात नाकाम करने वाले चार पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने दिए दो – दो हजार के इनाम     |     राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811