Let’s travel together.

वसूली के लिए नपा अब बकायादारों की संपत्ति कुर्क करेगी

0 159

 अनुराग शर्मा सीहोर

जलकर एवं संपत्तिकर की करोड़ों की वसूली के लिए नपा अब बकायादारों की संपत्ति कुर्क करेगी। नगरीय प्रशासन आयुक्त द्वारा दिए आदेश के बाद कर वसूली के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा से ज्यादा बकाया वसूल करने की हिदायत दी गई है। प्रभावी कार्रवाई न होने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। इसको लेकर शुक्रवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के अलावा नगर पालिका सीएमओ, आरआई सहित अन्य नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। आरआई रमेश यादव ने बताया कि नगर पालिका द्वारा संपत्तिकर के करीब 19 करोड़ रुपए बकाया राशि वसूल है, इसके अलावा जलकर के करीब चार करोड़ रुपए की राशि बकाया है।
नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित के द्वारा वसूली को लेकर सख्त निर्देश आरआई आदि को दिए गए है। बकाया राशि देने वालों की सूची बनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि कई बकायादार ऐसे है वे चाहें तो नपा की बकाया राशि तत्काल चुकाने में सक्षम हैं। इसके बाद भी उनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
नगर पालिका परिषद में जलकर एवं संपत्तिकर की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वालो पर अब नपा ने कार्रवाई करना शुरू कर करने जा रही है। शुक्रवार को नगर पालिका ने बकाया टैक्स नहीं देने वाले के खिलाफ बैठक में निर्देश दिए है। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए वार्ड स्तर पर कड़ाई से कार्रवाई होने जा रही है। इन निर्देशों के चलते अब नपा द्वारा बकायादारों की सूची तैयार की जा रही है। प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए अब नपा उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। कुर्की अभियान शीघ्र शुरु हो सकता है। सीएमओ श्री दीक्षित का कहना है कि मांग के अनुसार नपा को हर साल कर मिलता जाए तो कर्मचारियों को समय पर वेेतन मिलेगा और विकास की गति बढ़ती जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811