Let’s travel together.

बेलखाड़ू से पनागर मार्ग में बघोड़ा पुल से पलटी कार, परियट नदी में गिरी

0 129

बेलखाड़ू-पनागर मार्ग पर तेज गति से भाग रही एक कार ग्राम बघोड़ा के पास परियट नदी के पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त कार नदी के पानी में आधी डूब गई। कार में तीन लोग सवार थे। सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं।

चढ़ाई की जगह पर कार तेज गति से चल रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाटन के करारी ग्राम निवासी तीन व्यक्ति एक कार एमपी 20 जेडबी 7089 में सवार होकर पनागर गए थे। अपना काम करने के बाद कार सवार तीनों व्यक्ति बेलखाड़ू वापस लौट रहे थे। उनकी कार दोपहर काे लगभग साढ़े तीन बजे ग्राम बघोड़ा के पास पहुंची। इस स्थान पर परियट नदी से पहले चढ़ाई है। चढ़ाई की जगह पर कार तेज गति से चल रही थी।

अचानक कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खोया

इस दौरान अचानक कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित कार लहराते हुए परियट नदी के पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह पलट गगई। उसके पहिए ऊपर थे। लेकिन नदी में पानी कम होने से कार पूरी नहीं डूबी। इससे कार सवारों ने जैसे-तैसे कांच फोड़ा और मौके पर रूके कुछ राहगीरों की सहायता लेकर बाहर निकल आए। तीनों को मामूली चोट है। नदी में पानी ज्यादा नहीं होने से बड़ी घटना टल गई। बाद में मौके पर पहुंची क्रेन ने नदी से कार को बाहर निकाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811