Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में मोहन यादव, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सहाय आज सीएम पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल

0 100
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह हो रहा है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं.

मोहन यादव के मध्य प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ के साथ ही राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी शपथ ग्रहण करेंगे. मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा ने बताया कि राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगा. इस कार्यक्रम में मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से भी भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं. वो लगातार तीसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं.मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के दिग्गज जुटेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई नेता समारोह में शामिल होंगे

विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में  सुरक्षा के लिए एक हजार से भी ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. सभी वीवीआईपी गेस्ट के लिए ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई है.

विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 3 मंच बनाए गए हैं. मुख्य मंच में शपथ ग्रहण समारोह होगा. वहीं, एक मंच में वीवीआईपी गेस्ट बैठेंगे और दूसरे मंच में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए सीट लगाई गई हैं.छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आएंगे. अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री यहां सवा तीन घंटे रुकेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811