प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद
भोपाल।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के परेड ग्राउंड मैदान में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

मोहन यादव को मप्र के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मोहन यादव के अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. भोपाल के लाल परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा मौजूद रहे. इसके अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।