नरेन्द्र शिवाजी पटेल के जनसमर्थन में,कल उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारकच्छ में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित
बरेली रायसेन। मध्यप्रदेश की उदयपुरा विधानसभा के लिए दिग्गज नेताओं ने प्रचार की कमान संभाल ली है प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय,नरेन्द्र सिंह तोमर के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उदयपुरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के जनसमर्थन मे जनता से आशीर्वाद मांगने आ रहें हैं |
- श्री योगी के कार्यक्रम की जानकारी लगते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी कार्यकर्ता तैयारियां में जुट गए हैं केन्द्रीय प्रवास जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के उदयपुरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल के नेतृत्व में 8 नवंबर को उदयपुरा विधानसभा के भारकच्छ कलां बस स्टैंड पर 1 बजे पर विशाल आम जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं भाजपा के बरिष्ट नेता शिवाजी पटेल ने उदयपुरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जन से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है | इस बीच जिला प्रभारी उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल,आकांक्षी विधानसभा प्रभारी भगतसिंह कुशवाह,विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र तिवारी, विधानसभा संयोजक प्रहलाद लोधी सहित बरिष्ट नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
न्यूज़ सोर्स- रोहित चौधरी
जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन
मीडिया प्रबंधन प्रभारी उदयपुरा विधानसभा