Let’s travel together.

कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को पकड़ा

0 91

पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

पुलिस थाना कोतवाली द्वारा एक आरोपी को 04 देशी कट्टा, 01 पिस्टल एवं 15 जिंदा राउण्ड के साथ किया गिरफ्तार

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिहं भदौरिया द्वारा विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को समय-समय पर निर्देशित किया गया है । जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मूले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में थाना कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति मटका पार्क में अवैध हथियारों की तस्करी करने की फिराक में खड़ा में है थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुये सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देश प्राप्त कर, एक पुलिस टीम बनामकर मुखविर के बताये स्थान मटका पार्क पर पहुचाया, पुलिस टीम द्वारा मुखविर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो मुखविर द्वारा बताये हुलिया का व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उक्त व्यक्ति की कमर में वायें तरफ एक 315 बोर का कटटा मय जिंदा राउण्ड के लगाये मिला बाद उक्त व्यक्ति के कब्जे से मिले काले बैग की तलाशी ली तो उसमें एक देशी पिस्टल एवं तीन 315 के देशी कट्टे मय 15 जिंदा राउण्ड के जप्त कर आरोपी को गिर. किया गया उक्त आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया उक्त आरोपी से अवैध हथियारों के सरगना के विरूद्ध पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली विनय यादव उनि अभिमन्यु सिंह राजावत उनि. सुमित शर्मा, उनि. आदित्य राजावत, प्रआर. 142 नरेश यादव प्रआर. 15 रघुवीर पाल, आर. 248 भोले सिंह राजावत, आर. 767 अजीत सिंह, आर. 634 अजय यादव, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 978 टिंकू सिंह, आर. 528 महेन्द्र सिंह, आर. 709 शिवांशु यादव, आर.982 हरकिशोर की विशेष भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811