Let’s travel together.

आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण

0 20

तारकेश्वर शर्मा 

सीहोर जिले के बकतरा के दिगवाड़ा गांव में विकास कार्य और धार्मिक आस्था आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान सड़क के बीच आ रहे हनुमान मंदिर को हटाने की तैयारी के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंदिर को यथावत रखने की मांग को लेकर साधु-संत, महिलाएं और सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण चक्का जाम कर प्रशासन और सरकार से अपनी मांग पूरी करने की अपील की जा रही है।

दिगवाड़ा गांव में इन दिनों माहौल पूरी तरह आंदोलनमय है। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन सड़क के बीच स्थित वर्षों पुराने हनुमान मंदिर को हटाने की चर्चा ने ग्रामीणों की भावनाओं को झकझोर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि पूरे गांव की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इसलिए वे चाहते हैं कि सड़क के नक्शे में बदलाव कर मंदिर को उसके मूल स्थान पर ही सुरक्षित रखा जाए।

इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण, साधु-संत और महिलाएं सड़क पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रखा गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

आंदोलनकारियों ने सरकार से अपील की है कि विकास कार्य जरूर हो, लेकिन लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर को यथावत रखा जाए। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811