Let’s travel together.

एक बीएलओ ने मोदी का फोटो डालकर वोट डालने की अपील की, दूसरे ने प्रत्याशी को पहनाई माला, दोनों बीएलओ सस्पेंड

0 108

 

– एक बीएलओ पर एफआईआर भी दर्ज

– शिवपुरी जिले में आचार संहिता को ताक पर रख चुनाव प्रचार कर रहे हैं शासकीय कर्मचारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनावों का प्रचार इस समय जोरों पर है लेकिन शासकीय कर्मचारी भी चुनाव प्रचार में नियमों को ताक पर रख रहे हैं। इसी क्रम में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले दो बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि एक बीएलओ ने शासकीय ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो डालकर भाजपा को वोट देने की अपील कर डाली। जबकि दूसरे बीएलओ ने एक प्रत्याशी को माला पहना दी। दोनों बीएलओ की शिकायत सामने आने के बाद कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने इस मामले में दोनों बीएलओ को निलंबित कर दिया है जबकि एक बीएलओ पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मोदी को फोटो डाल मांगे वोट-

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर शिवपुरी अनूप श्रीवास्तव को शिकायत मिली कि बीएलओ ग्रुप पर शिवपुरी बीएलओ ओमप्रकाश लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो डालने के साथ बीजेपी को वोट करने की अपील कर दी। बीएलओ द्वारा इस तरह का कृत्य किए जाने का मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो अब इस मामले में कार्रवाई की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर ने बीएलओ ओमप्रकाश को निलंबित कर दिया। इसके अलावा एफआईआर भी दर्ज कराई है।

बीएलओ ने प्रत्याशी को पहनाई माला-

दूसरा मामला भी शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र का ही है। इस मामले में चुनावी मंच पर कांग्रेस प्रत्याशी को माला पहनाना बीएलओ को महंगा पड़ गया जब इसकी रिपोर्ट रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंच गई और उन्होंने तुरंत मामले से जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर रविंद्र चौधरी को अवगत कराया। अब बीएलओ गोपीराम रजक को निलंबित किया गया है। बताया जाता है कि गोपीराम रजक शासकीय प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में पदस्थ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811