Let’s travel together.

बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल

0 8

पानी निकासी के लिए नहीं बनाई नालियाँ

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

साँची में बारिश पूर्व तैयारी को लेकर बडी बडी कवायद शुरू की जाती हैं परन्तु बारिश मे सडको पर भरने वाले जलभराव से तैयारी की पूरी कलई खुल जाती है।

जानकारी के अनुसार नगर में बारिश पूर्व तैयारी को लेकर बडे जोरशोर सै कवायद शुरू की जाती हैं ताकि बारिश के दिनों में लोगों को राहत मिल सके तथा इन तैयारी पर हजारों रुपए की भेंट भी चढ जाती हैं जैसे ही बारिश शुरू होती है तब प्रशासन की तैयारियों की कल ई खुल जाती है।

इन दिनों नगर सहित क्षेत्र भर मे लगातार बारिश हो रही हैं इस बारिश के चलते नगर के वार्ड नं14 गुलगांव चौराहे की निकट एक काफी पुरानी कालोनी बसी हुई हैं जिसमें रहवासियों की काफी संख्या है गुलगांव चौराहे से ही ओवर ब्रिज गुजरा है उस कालोनी में पहुंचने के लिये ओवर ब्रिज के बाजू से होकर पहुचना पडता है हालांकि इस कालोनी में पहुंचने के लिए गुणवत्तापूर्ण सीसी रोड बना हुआ है परन्तु इस रोड पर पानी निकासी हेतु कहीं कोई नाली निर्मित न होने से सडक पर गंदगी भरा पानी इकट्ठा हो जाता हैं जिससे लोगों को आने जाने की गंम्भीर समस्या से जूझना पड़ रहा है परन्तु प्रशासन बेखबर बना हुआ है इस कालोनी में अधिकांश शिक्षित वर्ग के लोग निवासरत रहते है हालांकि अनेक बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है बावजूद इसके सडक से पानी निकासी व्यवस्था नहीं जुटाई जा सकी जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811