रंजीत गुप्ता शिवपुरी
पर्यावरण संरक्षण और वसुंधरा को हरी-भरी बनाने के पावन उद्देश्य से युवा नेता सक्षम जैन ने ‘ पीएम एक्सीलेंस’ के अंतर्गत संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दृढ संकल्प लिया। इस दौरान सक्षम जैन ने स्पष्ट किया कि पौधा लगाना सिर्फ एक औपचारिक शुरुआत है, असली जिम्मेदारी उसकी निरंतर देखभाल और संरक्षण करना है।
युवा नेता सक्षम जैन ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर नागरिक को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि यह हमारी जननी और मातृभूमि दोनों के प्रति सम्मान प्रकट करने का सबसे सुंदर माध्यम है। आइए, हम सब मिलकर इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनें। अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उन्हें वटवृक्ष बनने तक सींचने और संरक्षित करने का संकल्प लें। हमारी आज की एक छोटी सी कोशिश, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ कल का निर्माण करेगी।”