Let’s travel together.

हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा

0 42

बेरखेड़ी चौराहा से बालमपुर घाटी तक एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दिन-रात डेरा, कई लोगों की जा चुकी जान, फिर भी जिम्मेदार बेपरवाह

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल–विदिशा हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाईवे के बेरखेड़ी चौराहा, कुलहड़िया, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के सामने, फैक्ट्री चौराहा, दाल मिल चौराहा, बालमपुर चौराहा, बालमपुर घाटी सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दिन और रात के समय मवेशियों के बड़े-बड़े झुंड सड़क पर बैठे या खड़े रहते हैं। इससे हाईवे पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक मवेशियों से टकराने की कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई वाहन चालक अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आ जाने से हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को होती है।

ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न तो आवारा मवेशियों को सड़क से हटाने का अभियान चलाया जा रहा है और न ही इनके स्थायी प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। इसका खामियाजा रोजाना हजारों वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, नगर परिषद, पंचायत और संबंधित विभागों से मांग की है कि हाईवे से आवारा मवेशियों को तत्काल हटाया जाए, गोशालाओं में उनके संरक्षण की व्यवस्था की जाए तथा नियमित अभियान चलाकर इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।

दीवानगंज के पास स्थित सेमरा पंचायत गौशाला बनकर तैयार हो चुकी है। इसके बावजूद भी पशुओं को अब तक गौशाला में छोड़ने कि प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है। वही गीदगढ़ गौशाला में पानी और बिजली की कमी 3 साल से बरकरार है। गीदगढ़ की गौशाला अब खंडहर जैसी दिखने लगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811