रायसेन ।जिले के सिलवानी में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है जहां 18 वर्षीय नातिन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दादी की हत्या कर दी और दादी के शव को कुँए में फेंक दिया,पुलिस ने दोनों को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया हे।

रायसेन ज़िले के सिलवानी में पुलिस ने अपनी बुजुर्ग दादी की हत्या करने वाली नातिन और उसके प्रेमी को हत्या के 24 घंटे के अंदर ही पकड़कर सलाख़ों के पीछे पहुँचा दिया है।बताया जा रहा है की दोनों भागने की फ़िराक़ में थे और बस का इंतज़ार कर रहे थे,दोनों ने पुलिस को बताया की दादी ने नातिनी के साथ उसके प्रेमी युवक को गलत काम करते देख लिया था इसलिए ही दोनों ने मिलकर कुदारी से दादी की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया था।पूरा मामला मंगलवार की सुबह का है जहां नगर के वार्ड 7 गांधीनगर में घर के आंगन में बने कुएँ में बुजुर्ग महिला की तैरती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना के दौरान पाया कि इस हत्याकांड में मृतिका की 18 वर्षीय नातिन और उसके आशिक रोहित ठाकुर ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदारी को जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

एसडीओपी ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेस कर इस हत्या कांड का खुलासा किया।मंगलवार की सुबह लगभग 8.30 बजे गांधीनगर पड़ान मोहल्ला निवासी धनियाबाई पति मानसिंह कुशवाहा उम्र 65 साल अपने ही घर के आंगन में बने कुंआ में तैरती हुई मिली थी,परिजनों ने सुबह महिला को आसपास ढूंढा नहीं मिलने पर कुँए के पास देखा तो बुजुर्ग महिला की लाश तैरती हुई मिली। मृतिका के पुत्र लखन कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल सिलवानी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खन्पुसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनिलसिंह मौर्य और थाना प्रभारी सिलवानी की टीम की टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।मामले में परिजनों के कथन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मर्ग जांच के दौरान प्रथम दृष्टया हत्या का प्रकरण पाया जाने से मामले में धारा 302, 34 भादवि का प्रकरण अनावेदक मृतिका की नातिनि व उसका प्रेमी रोहित ठाकुर के विरुद्ध पंजीबद्ध कर तलाश एवं कार्यवाही हेतु टीम रवाना की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि मृतिका की नातिनि व उसका प्रेमी रोहित ठाकुर जो बैग में सामान भरकर सिलवानी बस स्टेण्ड के आगे बरेली रोड़ पर खड़े होने की सूचना पर घेराबंदी कर टीम द्वारा पकड़ा गया।