Let’s travel together.

इन्‍वेस्‍टर्स समिट पर श्‍वेत पत्र जारी करे सरकार

116

भोपाल ।   प्रदेश की वाणिज्‍यिक राजधानी इंदौर में अगले हफ्ते दो दिवसीय ग्‍लोबल इंन्‍वेस्‍टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले इस पर सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इंन्‍वेस्‍टर्स समिट को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इन्वेस्टर्स समिट का विरोध नहीं करती है। हमारा इसको लेकर स्वागत है, लेकिन अभी तक प्रवेश में जितनी भी इन्वेस्टर्स समिट हुई हैं, उनके निष्कर्षों को जनता के बीच लाया जाना चाहिए। जीतू पटवारी ने कहा, हकीकत यह है कि प्रदेश में न तो युवाओं को रोजगार मिला है और न ही उद्योग धंधे बढ़े हैं। जो भूमि उद्योगों के नाम पर कौड़ियों के दाम दे दी गई, लेकिन उद्योग स्थापित ही नहीं हुए। सरकार ने निवेश आमंत्रित करने के लिए देश-विदेश में यात्रा पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, पर उसका कोई लाभ प्रदेश को नहीं मिला है। जबकि कमल नाथ सरकार में जो निवेशक सम्मेलन किया गया था, उसके परिणाम सामने आ चुके हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811