Let’s travel together.

उरला पुलिस ने अलग अलग मामलो में 4 को किया गिरफ्तार

0 107

धारदार चाकू सहित दो व अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

सुरेंद्र जैन रायपुर

उरला पुलिस ने अवैध शराब व चाकू लहराकर भय फैलाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवात को थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत अछोली बाजार चौक के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी मोहन ध्रुव पिता बलराम ध्रुव उम्र 20 साल निवासी अछोली दुर्गा चौक को अवैध रूप से रखें 01 नग

धारदार चाकू सहित गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 364/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध किया गया इसी तरह उरला अछोली स्थित हीरा कंपनी के सामने आम रोड़ में हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत करने वाले ईश्वर पाल पिता अश्वनी पाल उम्र 19 साल निवासी रामायण चौक अछोली थ को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त कर अपराध क्रमांक 365/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

67 पौव्वा अवैध रल शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो आरोपियों को 67 पौव्वा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है

उरला की हीरा पावर कंपनी के पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में शराब रखा था जिसका नाम भागवत निषाद निवासी अछोली है उसकी बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में देशी शराब रखा होना पाया गया आरोपी से 32 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 3,700/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 363/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया इसी तरह उरला क्षेत्रांतर्गत बाजार चौक अछोली के पास अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी धनेश्वर निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 35 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 4,600/- रूपये जप्त कर थाना उरला में अपराध क्रमांक 366/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811