Let’s travel together.

मार्च-अप्रैल में ठंडी रही एसी की बिक्री 15 मई के बाद पखवाड़े भर में बना बिक्री का रिकार्ड

105

रायपुर। पिछले कई वर्षों की तुलना में इस वर्ष मार्च-अप्रैल का महीना कम तपाने वाला रहा है। इसका नतीजा यह रहा इन दोनों महीनों में एसी की बिक्री ठंडी रही। वहीं 15 मई के बाद पखवाड़े भर में ही एसी की बिक्री ने नया रिकार्ड बनाया है। बताया जा रहा है कि पखवाड़े भर में ही एसी की इतनी बिक्री हो गई,जो माह भर में होती है। कारोबारियों के अनुसार 15 मई से लेकर 31 मई की अवधि में प्रदेश भर में लगभग 20 करोड़ की बिक्री हुई है,इतनी बिक्री तो माह भर में ही होती है।

उपभोक्ताओं को पसंद आ रहा काम्बो आफर

एसी के साथ ही इस वर्ष टीवी, फ्रीज की बिक्री भी जबरदस्त हुई है। नई टेक्नोलाजी वाले फ्रीज की मांग जबरदस्त हुई है। विशेषकर वन टच वाले फ्रीज काफी पसंद किए जा रहे है। ये फ्रीज टच करते ही खुल जाते है और आपको बासी भोजन होने पर अलर्ट भी कराते है,ये फ्रीज आपका बिजली भी बचाते है। इसके साथ ही वाशिंग मशीन भी नई टेक्नोलाजी वाले आए हुए है।

\Bकाम्बो आफर में फायदा ही फायदा\B

इलेक्ट्रानिक्स संस्थानों द्वारा इन दिनों उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए काम्बो आफर की सौगात भी दीजा रही है। काम्बो आफर में उपभोक्ताओं को कंपनियों के छूट के अलावा सीधे-सीधे पांच से सात प्रतिशत की छूट अतिरिक्त होती है। इसके चलते उपभोक्ता भी काम्बो आफर काफी पसंद करते है। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी मंशा मेघानी का कहना है कि काम्बो आफर में फायदा ग्राहकों का ही होता है,इसकी रूपरेखा ही ऐसे बनाई जाती है कि ग्राहकों को अधिक से अधिक फायदा हो।

\Bआकर्षक फाइनेंस स्कीम\B

काम्बो आफर के साथ ही संस्थानों में आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी दी जा रही है,यह स्कीम कम से कम ब्याज दरों और लोएस्ट डाउन पेमेंट में उपलब्ध कराई जा रही है। फाइनेंस कराने वाली संस्थानों द्वारा ये आफर दिए जा रहे है।

\Bआफरों की बनाई जा रही रणनीति\B

अब मानसूनी बौछार भी शुरू होने को है,ऐसे में कारोबार की रफ्तार बढ़ाने इलेक्ट्रानिक्स संस्थानों द्वारा आफरों की रणनीति भी बनाई जा रही है। आफर इस प्रकारसे तैयार किए जा रहे है,जो उपभोक्ताओं को ज्यादा सेज्यादा पसंद आएंगे। लोएस्ट डाउन पेमेंट व आकर्षक ब्याज दर के साथ ही उपहार योजना भी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुनिया में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 28 बच्चों में मिला दृष्टि दोष, जल्द मिलेंगे चश्मे     |     अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन के अंतिम दिवस वक्ताओं ने कहामर्यादा का अर्थ अनुशासन है, राम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है     |     श्री राम भक्त मानस मंडल की ओर से सभी मानस मंडल के अध्यक्ष, मंदिरों के पुजारी एवं झांकियो के अध्यक्षों को किया गया सम्मानित      |     ग्राम गढ़ी में 16 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर     |     पत्रकार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     जेरा डैम के मुआवजे की चिंता के बीच 22 वर्षीय किसान की मौत, डूब क्षेत्र में जा रही थी सात एकड़ जमीन     |     सेवा भारती करेगी 501 कन्याओं का पूजन, 16 अक्टूबर को मानस भवन में होगा आयोजन     |     मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 26 सूत्रीय मांगपत्र; किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग     |     उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811