Let’s travel together.

नर्मदा जल, रेल इंजन कारखाना अब आईटीसी ओद्योगिक ईकाई का झांसा लेकर आए हैं सीएम – पूर्व विधायक रमेश सक्सेना

0 366

 

अनुराग शर्मा सीहोर

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान जिला मुख्यालय स्थित बढियाखेडी आद्योगिक क्षेत्र में आईटीसी ओद्योगिक ईकाई का भूमि पूजन करने आ रहे हैं। इस पर पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना ने इसे चुनावी भूमि पूजन बताया है उन्होंने कहा आज से दस साल पहले भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर-भोपाल बायपास स्थित ग्राम शेरपुर में रेल डीजल इंजन कारखाने का भूमिपूजन किया था। कारखाने का अता पता नहीं। यहां पर सिर्फ दौलतराम इंडस्ट्रीज का बोर्ड दिखाई देता है। शिवराज सिंह चौहान ने सीएम रहते सीहोर जिला मुख्यालय के लिए कुछ नहीं किया। वह सीहोर को रोजगार दिलाने में नाकाम रहे हैं, यह सिर्फ चुनावी झांसा है। रोजगार के लिए कुछ नहीं किया इसलिए यहां बेरोजगारों की बडी फौज तैयार हो गई है।
जनता को लुभाने के लिए वह झूठे वादे और घोषनाएं करते हैं। सीहोर में नर्मदा जल लाने का वादा किया था। नर्मदा जल नहीं ला सके। क्योकि इनकी सीहोर विकास की कभी मंशा ही नहीं रही। मेडिकल कालेज की सौगात सीहोर को मिलना थी, अपनी विधानसभा बुधनी में ले गए। आज सीहोर मुख्यालय पर एक भी बडा कारखाना नहीं है शिवराज सिंह चौहान को सीएम रहते करीब 18 साल हो चुके हैं लेकिन इन्होने यहां उद्योग धंधे स्थापित करने के प्रयास नहीं किए। सीहोर विकास में भेदभाव किया गया है। सीहोर धार्मिक नगरी के रूप स्थापित हो चुका है जहां पर दूर दूर से श्रृद्धालु चिंतामन गणेश मंदिर और कुबेरेश्वर धाम दर्शन करने आते हैं किंतु अनेकों टे्रनों का सीहोर रेलवे स्टेशन पर स्टापेज नहीं है। शहरवासियों द्वारा लगातार रेल स्टापेज की मांग उठाई गई, धरना प्रदर्शन, आंदोलन भी किए गए। लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य भाजपा के नेता इस और रूचि नहीं लेते। कहा कि अब जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं तो यह फिर से अपने झूठ का पिटारा लेकर आए हैं जनता इनके झांसे में नहीं फंसने वाली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811