Let’s travel together.

भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले बयान पर जितेंद्र आव्हाड ने मांगी माफी

0 85

अयोध्या। एक तरफ जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरे देश में उत्साह है, वहीं विवादित बयानबाजी और राजनीति भी जारी है। ताजा खबर महाराष्ट्र से है।

एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड को अपने उस बयान पर माफी मांगना पड़ी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा। क्या यह सही है या नहीं?’

महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित एक कार्यक्रम आव्हाड ने यह बात कही थी। इस बयान के बाद भारी बवाल मच गया। भाजपा ने आव्हाड के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज करवाई। भाजपा नेता राम कदम ने यह शिकायत की।

भाजपा का पलटवार – त्रेता युग में देखने गए थे क्या

भाजपा ने इस बयान पर पलटवार किया है। महाराष्ट्र में भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि शरद पवार की पार्टी के नेता भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक और मनगढ़ंत बयान दे रहे हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसी टिप्पणी क्यों की और मुझे आश्चर्य है कि क्या वह स्वयं इसे देखने के लिए त्रेता युग में गए थे। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

राम मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

इस बीच, उत्तर प्रदेश के लखनऊ से खबर है कि श्री राम मंदिर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान गोंडा के ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा के रूप में की गई है। दोनों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राजधानी के विभूतिखंड क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811