-चारों आरोपियों ने नवविवाहिता का लिफ्ट देने के बहाने किया था गैंगरेप
– मायके से अपनी ससुराल के लिए निकली थी महिला तभी किया गैंगरेप
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। इन चार आरोपियों का शनिवार पुलिस ने बदरवास में इनका जुलूस निकाला। बदरवास नगर में जुलूस निकाले जाने के दौरान इन आरोपियों को पुलिस ने हाथ में हथकड़ी बांध व मुंह पर काला कपड़ा बांधर कर इनका जुलूस निकाला गया। इन चारों आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने एक नवविवाहिता महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि महिला महिला की दो माह पहले ही शादी हुई थी। बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर गैंगरेप की धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए इस मामले में चारों आरोपी विक्रम, गिर्राज किरार, छोटू बुंदेल चढ़ार, हरिओम जाटव, अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मायके से अपनी ससुराल के लिए निकली थी महिला-
बताया जाता है कि उक्त पीड़ित महिला अपने मायके से अपनी ससुराल के लिए निकली थी। इसी दौरान लिफ्ट देने के बहाने गैंग की वारदात को अंजाम दिया गया।20 साल की महिला शुक्रवार अपने मायके बदरवास से अपने ससुराल अशोकनगर के डुंगासरा के लिए निकली थी। बताया गया है कि उसका पति उसे साथ ले जाने वाला था। पति के लेट हो जाने के चलते नवविवाहिता पैदल ही अपनी ससुराल की ओर निकल पड़ी थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 20 जुलाई की शाम घुरवार रोड पर पति के आने का इंतजार कर रही थी, तभी 2 लड़के बाइक से आए और कहा कि आपको कहा जाना है। मैंने कहा, अखाई नदी तक जाना है। मैं उनकी बाइक पर बैठ गई।
खेत पर ले जाकर किया गैंगरेप-
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि दोनों लड़के बिजरोनी से 2 किलोमीटर आगे जाकर खेत में ले गए। दोनों ने पहले मेरा मोबाइल अपने कब्जे में लिया फिर मेरे साथ बारी-बारी रेप किया। इसके बाद 2 और लड़के भी बाइक से वहां आ गए। उनमें से एक लड़के ने भी मेरे साथ रेप किया। दूसरा लड़का वहां खड़े होकर निगरानी करता रहा। फिर दोनों लड़के मुझे छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद मेरे पति मौके पर पहुंचे। मैंने उन्हें सारी घटना बताई। नवविवाहिता ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिए एक्टिव हुई और आरोपियों को पकड़ा।