सी के पारे रायसेन
रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। रिज़र्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 26 और कुछ राज्यों में 27 मार्च 2026 को बैंक शाखाएँ बंद रहेंगी।
इसके बाद बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए लगातार तीन दिन का लंबा अवकाश भी रहेगा। दरअसल रामनवमी की छुट्टी के तुरंत बाद महीने का चौथा शनिवार और फिर रविवार होने के कारण बैंक शाखाएँ लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगी।
लगातार अवकाश रहने से बैंक शाखाओं में नकद जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य कई सेवाएँ प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएँ सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहार और साप्ताहिक अवकाश एक साथ पड़ने से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ता है, इसलिए लोगों को अपनी वित्तीय योजना पहले से बनाकर जरूरी काम समय रहते पूरे कर लेने चाहिए।