Let’s travel together.

दस्तक अभियान में 2 लाख से ज्यादा बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

0 83

 

– दस्तक अभियान की हुई शुरुआत

– बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का संयुक्त दल बनाया गया, जो घर-घर दस्तक देगा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मप्र के शिवपुरी जिले में दस्तक अभियान की शुरूआत हो गई है। इस दौरान शहर से लगी आदिवासी बस्ती कठमई से इस अभियान की शुरूआत हुई। इस अभियान अंतर्गत जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को 11 स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उपचार किया जाएगा। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला संयुक्त रूप से घर-घर दस्तक देगा। जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का संयुक्त दल बनाया गया है। जो घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दस्तक देगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर ने बताया कि जिले में दस्तक अभियान की शुरूआत हो गई है। अभियान अंतर्गत जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को 11 स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उपचार किया जाएगा। हमारा अमला संयुक्त रूप से घर-घर दस्तक देगा।
जिले में दस्तक अभियान के तहत 5 वर्ष के 2 लाख 8 हजार 843 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान गांव-गांव में बीमार नवजातों की पहचान एवं प्रबंधन और रेफरल एवं उपचार, बच्चों का फालोअप तथा टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की सूचीकरण आदि का काम स्वास्थ्य दल द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के बारे में एएनएम गीता केवट ने बताया कि हम घर-घर दस्तक देकर इस अभियान अंतर्गत जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को 11 स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आगंनबाड़ी कार्यकर्ता शशीकांता भार्गव ने बताया कि गांव में बीमार नवजातों की पहचान, उपचार, बच्चों का फालोअप व टीकाकरण का काम कर रहे हैं। कठमई बस्ती की कल्लो आदिवासी ने बताया कि हमारे घर पर आए दल ने हमें अपने बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी देखभाल को लेकर जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811