Let’s travel together.

पत्रकार के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन सौंपा

0 224

रायसेन। जिले के बाड़ी में पत्रकार के खिलाफ थाने में दर्ज किए गए मुकदमे एवं अन्य थानों में दिए गए शिकायती आवेदन के विरोध में जिले की विभिन्न तहसीलों में बुधवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर अरविंद दुबे को सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि द्वेषभावना पूर्वक दर्ज किए गए मुकदमे एवं थाने में दिए गए इन शिकायती आवेदनों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा पत्रकार के ऊपर की जा रही अन्य कार्रवाई पर भी रोक लगाई जाए।
ज्ञात हो कि विगत दिनों रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा से विधायक सुरेन्द्र पटवा के कर्ज और लेन-देन की एक सूची सोशल मीडिया पर बाड़ी के पत्रकार विनोद साहू द्वारा पोस्ट की गई थी, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि सुल्तानपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज मीणा द्वारा इस पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेट फार्म से डिलीट कर दिया गया था, लेकिन पत्रकार विनोद साहू के समाचार पत्र में विधायक सुरेन्द्र पटवा के खिलाफ लगातार छप रहीं खबरों के कारण द्वेष भाजवना से ग्रसित कुछ लोगों ने थाने में दबाव बनाते हुए विनोद साहू पर मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके अलावा थाना उमरावगंज, सतलापुर, मंडीदीप, सुल्तानपुर एवं औबेदुल्लागंज में भी पत्रकार विनोद साहू एवं हीरेन्द्र कुशवाह पर एफआईआर दर्ज कराने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं बाड़ी नगर परिषद द्वारा विनोद साहू के मकान को ध्वस्त करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। पत्रकारों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई पत्रकार विनोद साहू को प्रताडि़त करने के उद्देश्य से कथित भाजपा नेताओं के इशारे पर की जा रही है, जिसपर अविलंब रोक लगाई जाए। पत्रकारों का यह भी कहना है कि इस तरह की द्वेषपूर्ण कार्रवाई से पत्रकारों के लिए निर्भीक होकर पत्रकारिता करना मुश्किल होगा, मुख्यमंत्री इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर अन्य कार्रवाई पर अविलंब रोक लगाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811