Let’s travel together.

टण्डवा में सूचना शिविर, विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

0 387

सुरेन्द्र जैन रायपुर

जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार को जिले में तिल्दा विकासखंड के ग्राम टण्डवा में सूचना शिविर सह विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का का आयोजन किया गया।इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और गत तीन वर्षों में हुए जिले के विकास कार्याे की जानकारी दी गई।

फोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुल पुलियों, सड़कों का विकास, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, पोषण पुनर्वास केंद्र, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना,कोविड प्रोटोकॉल, टीकाकरण, मुख्यमंत्री, मंत्री गणों का भ्रमण लोकार्पण शिलान्यास, सभा, भवन, सड़कों का निर्माण एवं जिले के अन्य विकास कार्याे, मत्स्य पालन, धान खरीदी,राजीव गांधी किसान न्याय योजना,समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों, लाभान्वित किसानों आदि की आकर्षक फोटो लगाई गई ।

फोटो प्रदर्शनी को पंचायत प्रतिनिधियों, सहित अनेक ग्रामीणों ने अवलोकन किया और उसकी प्रशंसा की। अवलोकन करने वालों में सरपंच श्रीमती पुष्पालता प्रदीप नायक, पंच श्री रमेश कुमार बघेल, श्रीमती निलेश्वरी सेन, मितानिन श्रीमती निर्मला वर्मा, श्री ईश्वर वर्मा, श्री टेकराम वर्मा, श्री बलराम वर्मा, श्री रेखाराम वर्मा, श्री गुलाल, श्रीमती गणेशिया बाई, श्रीमती राधा, श्रीमती कल्याणी, श्रीमती सरस्वती यदु, श्रीमती भूरी निषाद, श्रीमती साधना, श्री दीपक, श्री बंसला, श्री दुलार सिंह, श्रीमती गेंदी वर्मा, श्रीमती कविता वर्मा आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811