Let’s travel together.

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनसभा का हुआ आयोजन

0 516

-गोतियारडीह के 1249 की आबादी को मिलेगा नल से शुद्ध जल

सुरेन्द्र जैन रायपुर

रायपुर जिले में संचालित जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से शुद्ध जल योजना के अंतर्गत समन्वयकों के द्वारा त्वरित रूप से कार्य किया जा रहा हैं। इसके लिए सभी गांवो में प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों के माध्यम से ग्रामवासियों को स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल के लिए जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे शासन कि महत्वपूर्ण योजना को समग्र रूप से जन-मानस एवं ग्रामवासियों के समक्ष हर घर नल से शुद्ध जल के नारे को सफलता पूर्वक क्रियान्वित किया जा सकेगा।

जल सुरक्षा एवं सरंक्षण के उद्देश्य से जल जीवन मिशन के समन्वयकों के टीम के द्वारा अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोतियारडीह में जन जागरूकता के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। वर्तमान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम गोतियारडिह में 51.15 लाख रूपये की सोलर योजना तथा 30.91 लाख रूपये की रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना का कार्य प्रगति पर हैं। अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम गोतियारडीह की 1249 की आबादी को नल से शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए गाव में जल जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग की योजना लागू है। इस योजना के माध्यम से गाव में 273 घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में 105 घरेलू नल कनेक्शन कराये जा चुके हैं एवं 168 घरेलू कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य प्रगति पर है। गोतियारडिह में स्थापित 14 हैण्डपंप सुचारू रूप से कार्यरत हैं।

जल जीवन मिशन के तहत आई.एस.ए गतिविधियां के तहत का समूह बनाया गया है। इस समूह को हैण्डपम्प के पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कर उसकी ऑनलाईन एण्ट्री की ट्रेनिंग प्रदान की गई है। गाव में घरेलू नल कनेक्शन का सर्वे भी किया जा रहा है। इसी तरह जल जीवन मिशन की टीम द्वारा गोतियारडीह में महिला समूह, जल समिती, ग्राम प्रतिनिधियों, शाला के शिक्षकों, विद्यार्थीयों एवं ग्राम वासियों को जल गुणवत्ता परीक्षण, घरेलू नल कनेक्शन की जानकारी एवं एण्ट्री, पानी का बचाव, उपयोग किये गए हुए पानी का पुनः उपयोग कैसे करें, पानी को स्वच्छ रखना एवं स्वच्छ पानी का सदुपयोग, वर्षा जल का विभिन्न तकनीकी विधियों से संवर्धन एवं उपयोग किए हुए जल का उचित प्रबंधन, भंडारण आदि विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

इस जन जागरूकता जनसभा में जल जीवन मिशन की टीम के साथ सरपंच श्री मुकेश कुमार, रोजगार सहायक श्री मनोहर बघेल, प्रधान पाठक श्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षक श्रीमती सकुंतला सोन, श्रीमती दूज कुमारी टण्डन, श्री तुलेशवर कुमार बांसवार, श्री लीलाधर पटेल, पंचगण श्री दशरथ बघेल, श्री मंगलदास बांधे, ग्रामीणजन सहित ग्राम गोतियारडीह के ग्रामीणों ने भागीदारी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811