– विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित, आकर्षक पंडालों में पूजा-अर्चना शुरू
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर क़स्बा गढ़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गढ़ी के मात मंदिर, राम जानकी मंदिर, वन परिसर रेंज मंदिर, मनकापुर टोला मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू जारी है । बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां भगवती को जल अर्पित किया जाता है परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जारही है। कई स्थानों पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जवारों की स्थापना भी की गई।

क़स्बे में सजे आकर्षक पंडाल
नवरात्रि पर्व को लेकर क़स्बा गढ़ी के खेड़ा पति माता मंदिर परिसर में, राम-जानकी मंदिर बस स्टैंड परिसर में, वन परिसर में रेंज मंदिर में , आदिवासी मनकापुर टोला मंदिर परिसर के स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। यहां विधि-विधान के साथ मां जगदंबा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है ।
नौ दिनों तक होंते है धार्मिक आयोजन
नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक पर्व के दौरान क़स्बे के विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा-अनुष्ठान और धार्मिक आयोजन किए जा रहें है। नवरात्रि के आगमन से क़स्बा गढ़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह और उल्लास का वातावरण है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।