सी एल गौर रायसेन
महाष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर ग्राम पेमत मंडल केंद्र पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का विशाल पथ संचलन निकाला गया जिसका जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित पथ संचलन में ग्रामीण क्षेत्र के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हुए एवं कम से कदम मिलाकर पद संचलन में भाग लिया। मंडल केंद्र पैमत में विशाल पथ संचलन में ग्राम पैमत, परसौरा, बिरहोली, बनछोड़, महुजागीर,चांदपुर, धनौरा, ब्यावरा, के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने घोष (बैंड) की धुन पर कदम से कदम मिलाया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर रंगोली सजाई और भारत माता के जयघोष के साथ पुष्प वर्षा की जिसमें उदबोधन वेदपाल जी झा मध्य भारत प्रान्त गौ सेवा संयोजक द्वारा दिया गया।