नितिन गौरीशंकर अग्रवाल का आयोजन
सुरेंद्र जैन धरसीवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला को नई पहचान देने के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में आगामी 25 अक्टूबर को लोक संस्कृति का महोत्सव भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता, नितिन गौरीशंकर अग्रवाल की ओर से खरोरा में आयोजित की गई है
भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा आयोजित यह भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता लोककला के सम्मान और छत्तीसगढ़ की पहचान को समर्पित है।
आयोजन 25 अक्टूबर को पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के कार्यालय खरोरा में आयोजित होगा जिसमें पुरस्कार राशि प्रथम – ₹11,000, द्वितीय – ₹5,000, तृतीय – ₹3,100साथ ही प्रत्येक भाग लेने वाले सुआ दल को ₹1,100 सांत्वना पुरस्कार रखा गया है प्रतिभागियों के लिए पंजीयन शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है।
नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन हमारी माटी, हमारी संस्कृति और हमारी परंपराओं से जुड़ने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने अधिक से अधिक माताओं-बहनों और लोक कलाकारों से इस उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।