Let’s travel together.

समाज कल्याण मंत्री ने दिव्यांग हितग्राहियों को 5 लाख 50 हजार रुपए की राशि के चेक वितरण किये

0 195

सुरेन्द्र जैन रायपुर
समाज कल्याण मंत्री श्रीमति अनिला भेड़िया ने अपने निवास कार्यालय में विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 7 दिव्यांगजन दम्पत्ति जोड़ों को 5 लाख 50 हजार रूपये की राशि का चेक वितरण कर उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

जिन हितग्राहियों को राशि वितरण किया गया है, राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी श्री सुमीत यादव (अस्थि बाधित) एवं उसकी पत्नी श्रीमती सोनम यादव (दृष्टि बाधित) को 1 लाख रुपये, चरौदा-2 तहसील आरंग निवासी श्री चूड़ामणि परमार (अस्थि बाधित) को 50 हज़ार रुपये, श्री दिलीप कुमार साहू और उनकी पत्नी श्रीमती जानकी साहू (दोनों अस्थि बाधित) को 1 लाख रुपये, चरौदा-2 तहसील आरंग निवासी श्री सुरेंद्र कुमार साहू (दृष्टि बाधित) को 50 हज़ार रुपये, फाफाडीह रायपुर निवासी मो. फरदीन शरीफ एवं श्रीमती नफिशा परवीन (दोनों मुक एवं श्रवण बाधित) को 1 लाख रूपये, ग्राम बेनीडीह तहसील आरंग निवासी श्रीमती यमुना निषाद (अस्थि बाधित) पति श्री प्रवीण कुमार निषाद को 50 हज़ार रूपये और राजा तालाब रायपुर निवासी श्री मिलिन्द साहू एवं श्रीमति झरना साहू (दोनों मुक बधित) को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि का चेक वितरण किया। प्रोत्साहन राशि प्राप्त दंपत्तियों में चार जोड़े आरंग जनपद पंचायत क्षेत्र के, दो जोड़ें रायपुर नगर निगम क्षेत्र एवं एक जोड़ा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के रहवासी है।

इस अवसर पर समाज कल्याण संचालनालय के संयुक्त संचालक श्री पंकज वर्मा, जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग रायपुर के संयुक्त संचालक श्री भूपेंद्र पांडे सहित विभागीय कर्मचारी एवं हितग्रहियों के परिजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811