Let’s travel together.

सहारनपुर में जोश हाई-रामपुर सुस्त, पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर ऐसे हो रहा मतदान

0 97

देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हो रही है. इसमें उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटें भी हैं. सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले इमरान मसूद के क्षेत्र सहारनपुर में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब तक के आंकड़े के मुताबिक, रामपुर की तुलना में सहारनपुर के लोग बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं. सहारनपुर में 1 बजे तक जहां करीब 43 प्रतिशत मतदान हुआ है तो रामपुर में करीब 33 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक सहारनपुर में 42.32 प्रतिशत, कैराना में 37.92 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 34.51 प्रतिशत, बिजनौर में 36.08 प्रतिशत, नगीना में 38.28 प्रतिशत, मुरादाबाद में 35.25 प्रतिशत, रामपुर में 32.86 प्रतिशत और पीलीभीत में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है. यूपी में औसत मतदान 36.96 प्रतिशत हुआ है.

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा. इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में बीजेपी के जितिन प्रसाद पीलीभीत से, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नगीना से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं.

इन सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) से हाथ मिलाया है और सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जबकि बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

पहले चरण के चुनाव में विभिन्न दलों के कुल 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 73 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं. मुरादाबाद से 12, कैराना से 14, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से 11-11, सहारनपुर और पीलीभीत से 10-10, नगीना और रामपुर से छह-छह उम्मीदवार मैदान में हैं.

प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के अनुसार 14,849 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811