Let’s travel together.

अनुसूचित जनजाति मोर्चा मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती

0 302

– डॉ मुखर्जी को किया गया याद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश आदिवासी ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर माला पहना कर बड़ के पेड़ के नीचे सैकड़ों आदिवासियों की उपस्थिति में जयंती मनाई।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कार्यालय मंत्री यशवंत जैन ने लोकसभा सदस्य रहे डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। श्री जैन ने इस मौके पर कहा कि डॉ मुखर्जी विद्वान थे और उन्होंने एक बार मतभेद होने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, उनके साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी थे। जनसंघ जनता पार्टी के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश में राज कर रही है। कई राज्यों में सरकार है जो ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री विजय सिंह आदिवासी, कार्यालय मंत्री सिरनाम आदिवासी सहित महिला एवं पुरुष उक्त कार्यक्रम में थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811