Let’s travel together.

दो युवकों को मल खिलाने और मुंह पर कालिख पोतने वालों के घरों पर चला बुलडोजर

0 86

 

– आरोपियों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया

– प्रशासन की कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव में दो युवकों के साथ मल खिलाने और उनको जूतों की माला पहना कर काला मुंह करने के मामले में आरोपियों बनाए गए लोगों के घर पर गुरुवार की सुबह प्रशासन ने कार्रवाई की। यहां पर आरोपियों के द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था उस पर बुलडोजर चला। गुरुवार की सुबह ग्राम पंचायत और पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में यहां पर यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के सीधी में भी अमानवीय व्यवहार के इसी तरह के मामले में आरोपी के मकान पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी और अब दूसरे दिन शिवपुरी जिले की नरवर वरखाड़ी गांव में भी अमानवीय व्यवहार करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की गई है यहां इनका अतिक्रमण हटाया गया।


गौरतलब है कि इस मामले में सात लोगों पर दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। सात आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। बीते शुक्रवार की दोपहर वरखाड़ी गांव में कुछ लोगों ने अर्जुन जाटव और संतोष केवट नाम के दो युवकों को लड़कियों की छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने मिलकर युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी थी इसके बाद दोनों युवकों के गले में चप्पलों की माला डाल दी थी। ग्रामीण इतने पर भी नहीं रुके थे ग्रामीणों ने मल (मैला) उनके मुंह में भर दिया था। साथ ही उनके कपड़ों पर भी लगा दिया था। इसके बाद दोनों युवकों का जुलूस निकालते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
दोनों युवकों के साथ बरते गए अमानवीय व्यवहार और उनके साथ मारपीट करने वाले सात खिलाफ पुलिस आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों पीड़ित युवकों की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने वरखाड़ी गांव के रहने वाले अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानों, साइना बानों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। एक आरोपी वकील खान को छोड़कर सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। फरार वकील खान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811