Let’s travel together.

नजर उतारने वालों को लग गई नजर:नीबूं 250 तो मिर्च हुई 60 के पार

0 702

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इसका असर चारों तरफ दिखाई देने लगा है क्षेत्र में पानी की कमी होने के कारण हरी सब्जियों के दाम भी दिनोंदिन बढ़ते जा रहे है, यहां तक कि लोग जिससे नजर उतारते रहे उसे ही नजर लग गई, नीबूं 250 रुपये किलो हो गया तो मिर्च 60 के पार जाने वाली है।शहर के सब्जी मंडी में जब यह जानने के लिए जायजा लिया गया तो सब्जी बेचने वाले पवन,गुड्डू ने बताया कि सब्जी के दाम तो बढ़ गए है पर शेड की कमी होने के कारण धूप में बाहर बैठकर व्यापार करना पड़ता है वाहनों की भीड़ के कारण जगह कम पड़ जाती है और मवेशी चारों तरफ घूमते रहते है यहां तक कि परिसर में साफ-सफाई भी नहीं है।


आश्चर्य यह है कि पर्याप्त मात्रा में गार्ड होने के बावजूद यहां अव्यवस्था विद्यमान रहती है।यहां के सहायक उप निरीक्षक आर जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी औऱ कृषकों की मेहनत अधिक होने की वजह से सब्जियों के दाम बढ़ गए है।

सब्जी प्रतिकिलो
——— ————–
1.नीबूं 250
2.कच्चा आम 80
3.मिर्च 60
4.भिड़ी 60
5.करेला 50
6.पालक 25
7.गिलकी 50
8.लौकी 25

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |     धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक रही रौनक     |     स्वदेशी के दीप से रोशन होगा बरेली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को साकार कर रहा मध्यप्रदेश, गौसंवर्धन और प्राकृतिक खेती के नए मॉडल बन रहे विकास के आधार – श्री राजेन्द्र शुक्ल      |     उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तथा पाथवे का किया लोकार्पण     |     मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, लगभग 250 हेक्टेयर होगा सफारी का क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811