Let’s travel together.

द केरल स्टोरी बैन पर आज SC में सुनवाई ये है विवाद की वजह

102

सुप्रीम कोर्ट आज (शुक्रवार) फिल्म द केरल स्टोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार और तमिलनाडु में इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध के खिलाफ चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश अधिवक्ता हरीश साल्वे ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के सामन याचिका का जिक्र किया। साल्वे ने कहा, ‘हमें हर दिन नुकसान हो रहा है। अब दूसरे राज्यों ने भी कहा है कि हम ऐसा ही करने जा रहे हैं। यह एक जल्दबाजी का आदेश है।’

बुधवार को फिल्म निर्माता की ओर से पेश वकील हरीश साल्वे ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल और तमिलनाडु सरकार ने मूवी पर रोक लगा दी है। अदालत जल्द मामले पर सुनवाई करें। हरीश साल्वे ने कहा, ”निर्माता को रोजाना नुकसान हो रहा है।” उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए पीठ ने याचिका को 12 मई को सुनवाई पर मंजूरी दी।

हरियाणा में टैक्स फ्री

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के बाद अब हरियाणा में द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी जानकारी है। कैबिनेट बैठक में इस फिल्म पर मंगलवार को चर्चा हुई थी। फिल्म को टैक्स फ्री करने के प्रस्ताव पर सीएम ने कहा था कि अभी कमेटी देख रही है। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। बुधवार रात उन्होंने द केरल स्टोरी टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी।

अपनी बेटी के साथ देखें फिल्म-असम सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को अपने परिवार और कैबिनेट टीम के साथ द केरल स्टोरी फिल्म देखी। इसको देखने के बाद उन्होंने कहा, ”मूवी को बैन करने की जरूरत नहीं है। इसकी स्टोरी किसी समुदाय का विरोध नहीं करती बल्कि ये आतंकवाद के खिलाफ है।” उन्होंने कहा कि लोग अपनी बेटियों के साथ इस फिल्म को देखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811