Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में हुए भ्रष्टाचार सहित पांच मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ काँग्रेस का धरना प्रदर्शन

0 199

रायसेन। जिला मुख्यालय पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश में हुए भ्रष्टाचार सहित पांच मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, इस धरना प्रदर्शन में उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल गाडरवास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार को हर काम में 50 परसेंट का कमीशन चाहिए चाहे वह सड़क की बात हो या अस्पताल बनने की बात हो चाहे वह ट्रांसफर की, हर काम में भाजपा सरकार में नेता 50 परसेंट का कमीशन खाते हैं नगर पालिका में निर्माण कार्य हो रहा है उसमें भी 50 परसेंट चाहिए भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है जिससे आम जनता त्रस्त होकर परेशान हो रही है आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित होना पड़ रहा है। किसानों को मुआवजा आया तो पटवारी तहसीलदार एसडीएम और कलेक्टर ने मिलकर चंद लोगों के खातों में ही उसे ट्रांसफर करवा दिया ऐसा भ्रष्टाचार का अड्डा रायसेन जिला भी बन गया है।


कांग्रेस नें मांग की हे कि उज्जैन महाकाल मंदिर में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। सतपुड़ा भवन में आगजनी की जो घटना हुई है उसकी ईमानदारी से जांच कर कार्यवाही की जाए क्योंकि हर विधानसभा से पहले आग लगाकर भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड स्वयं जला दिया जाता है।


बढ़ती हुई महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम पर है सरकार रोकने में असफल हुई है। किसान को समय पर बिजली नहीं मिल रही है खाद के लिए सोसाइटी में चक्कर लगाना पड़ रहा है खाद और डीजल के दाम अधिक बड़ा दिए हैं। प्रदेश महिलाओं पर होने वाला अत्याचारों में देश में प्रथम स्थान पर है, यदि हमारी इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस कमेटी बड़ा आंदोलन करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811