Let’s travel together.

SBI का ATM काटकर चोरी, बदमाशों ने वारदात से पहले काटे CCTV के तार, जांच जारी

0 79

बालाघाट। जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रा चौक पर संचालित एटीएम को काटकर चोर उसमें रखी राशि को चुरा कर ले गए है। सोमवार को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने मौके पर पहुंचकर विवेचना कर मामले को विवेचना में लिया है।

लोहा काटने वाली मशीन से दिया वारदात को अंजाम

पुलिस मिली जानकारी के अनुसार गर्रा चौक पर लालबर्रा से गर्रा रोड की ओर एसबीआई का एटीएम संचालित है। बीती रात इस एटीएम के अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने लोहा काटने वाली मशीन से एटीएम मशीन को काटकर उसके अंदर रखे दस लाख 85 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गए है।

एटीएम से चोरी के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई के एटीएम के अंदर घुसने से पहले अज्ञात चोरों ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन काट दिए, जिसके बाद अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का भी कनेक्शन काटा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपिताें की तलाश जारी

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और इसकी शिकायत वारासिवनी थाना में दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस आरोपितों को पकड़ने में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811