Let’s travel together.

महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना, रैली निकालकर दिया ज्ञापन

0 318

महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना, रैली निकालकर दिया ज्ञापन

– माधव चौक पर लगे शिवराज सरकार के खिलाफ नारे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार, सतपुडा भवन में आगजनी, पोषण आहार घोटाले सहित तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। शहर के माधव चौक पर धरना देने के बाद कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर एक ज्ञापन दिया गया। शहर के माधव चौक पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री की विफल नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय जंगी धरना प्रदर्शन किया गया। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माधव चौक चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय सिंह , श्रीप्रकाश शर्मा , विधायक प्रागीलाल, अरुण प्रताप सिंह्र, गणेश गौतम, लाखन सिंह , रामकुमार यादव, राजेश बिआहर पाठक, मोहित अग्रवाल, राजेंद्र गुर्जर, साजिद विद्यार्थी, राजकुमार यादव, बसित अली, अंकित प्रताप सिंह, अमित सिंह, पुनीत शर्मा, मोहसिन खान, कमल किशोर शाक्य, राजीव पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेसियों ने महाकाल मंदिर में हुए घोटाले सहित सतपुड़ा भवन में हुई आगजनी और मंहगाई को लेकर भाजपा का जमकर घेराव किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस मौके पर करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना सिंह सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा लगातार 20 सालों से भ्रष्टाचार कर रही है। अब भाजपा की अति हो गई है भाजपा द्वारा किया गया हर महीने एक घोटाला सामने आ रहा है। कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने शिवपुरी में हुए भ्रष्टाचार पर भी भाजपा सरकार को घेराव किया। कांग्रेस वक्ताओं ने शिवपुरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े सीवर प्रोजेक्ट और सिंध जला वर्धन योजना पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान दावा किया गया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है और इस बार जनता कमलनाथ को आशीर्वाद देकर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811