Let’s travel together.

बिजली ट्रांसफॉमर शिफ्टिंग के दौरान क्रेन पलटने से जेई की मौत

0 503

 

– ट्रांसफार्मर उठाए जाने के दौरान अचानक क्रेन पलटी और नीचे दब गए जेई

– श्योपुर जिले के रहने वाले थे मृतक जेई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस में बिजली सब स्टेशन पर बिजली ट्रांसफॉमर्स शिफ्टिंग के दौरान एक जेई नरोत्तम जाटव की मौत हो गई। यहां पर ट्रांसफार्मर उठाए जाने के दौरान अचानक क्रेन पलट गई और इसके नीचे दबने से जेई की मौत हो गई। के्रन पलटने की इस घटना के दौरान बिजली विभाग के जेई आशुतोष कुमार सहित कुछ कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कोलारस कस्बे में बिजली सब स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़े ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। इस काम में लगी क्रेन बिजली के ट्रांसफॉर्मर को उठाए हुए थी तभी अचानक ने क्रेन पलट गई। हादसे की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने इस मामले में दुख जताया है और मृतक परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

श्योपुर जिले के रहने वाले थे जेई-

कोलारस में हुए हादसे के दौरान जेई नरोत्तम जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। बताय जा रहा है कि जेई नरोत्तम जाटव श्योपुर जिले के सबलगढ़ क्षेत्र के सांथेर गांव के रहने वाले थे। नरोत्तम जाटव कई वर्षों से शिवपुरी जिले में बिजली विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नरोत्तम अपने पीछे एक आठ साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा छोड़ गए हैं। नरोत्तम जाटव की मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इधर बिजली विभाग में भी शोक की लहर है।

ट्रांसफॉर्मर को बदलने के दौरान पलटी क्रेन-

बताया जा रहा है कि कोलारस कस्बे के बिजली सब स्टेशन पर 3 महीने से खराब पड़े एक पीटीआर ट्रांसफॉर्मर को बदलने का कार्य किया जा रहा था। 12 से 15 टन वजनी ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए क्रेन को लगाया गया था। क्रेन बड़े ट्रांसफॉर्मर को उठाई हुई थी इसी दौरान क्रेन पीटीआर ट्रांसफॉर्मर के बजन को नहीं सह सकी और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान निगरानी के लिए मौके पर खड़े एई नरोत्तम जाटव और जेई आशुतोष कुमार क्रेन की चपेट में आ गए। क्रेन के नीचे दबने से एई नरोत्तम जाटव की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एई आशुतोष कुमार की जान बाल बल बच गई। एई को मामूली चोटें आईं है उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811