Let’s travel together.

महामहिम राज्यपाल के जन्म दिवस पर समाज सेवियों द्वारा रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति किया गया जागरूक

0 97

रेडक्रॉस द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

भोपाल के गौरव दिवस एवं मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल के जन्मोत्सव पर राजभवन में  महामहिम राज्यपाल  द्वारा समाज में अपने उत्कृष्ट कार्यों द्वारा अपनी पहचान बनाने वाले विभिन्न संगठनो से समाज सेवियों को राज भवन में आमंत्रित किया गया।

जिसमे सामाजिक संगठन से जिला अध्यक्ष मनोज सोलंकी यूथ विंग , एवं जिला सचिव लक्की नेगी उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला इस अवसर पर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से संस्था “राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो”, संस्था “जीवन सार्थक फाउंडेशन” एवं “मुस्कान सोशल एवं वेलफेयर सोसाइटी” के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर में विभिन्न संस्थाओं से समाजसेवियों ने रक्तदान कर अपना योगदान दिया इनमें भोपाल से जिला अध्यक्ष मनोज सोलंकी, जिला सचिव लक्की नेगी यूथ विंग, जीवन सार्थक फाउंडेशन से डॉक्टर शैलेंद्र दुबे, डा श्रुति सोनी, महेंद्र चांडक, विपिनेश ठाकुर एवं मुस्कान सोशल वेलफेयर सोसाइटी से गौरव जैन एवम भूपेंद्र ने स्वयं रक्तदान कर लोगों से रक्तदान हेतु अपील की। कैंप में लगभग 25 यूनिट रक्तदान हुआ एवं प्रत्येक रक्तदाता ने हर 3 माह में रक्तदान करने हेतु संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811