Let’s travel together.

क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी ने 2 करोड़ 23 लाख से बनने वाले ग्रेवल रोड का किया भूमि पूजन

0 243

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी ने गिदगड़ पंचायत के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क गीदगढ़ पुलिया से लेकर महुआ खेड़ा तक 2 कलोमीटर का ग्रेवल रोड लगभग 62 लाख रुपए से निर्माण कार्य होगा इसका भूमि पूजन किया। डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि मेरा जीवन इस क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए ही है। मुझे जब भी मौका मिलता है मैं क्षेत्र की जनता के लिए हरदम तैयार खड़ा हूं।


वही ग्राम पंचायत सरार के ग्राम बरजोर पुर से जमुनिया तक 3: 50 किलोमीटर ग्रेवल रोड 1. 23 लाख रुपए से, बरजोर पुर के कारस देव मंदिर से खेड़ापति हनुमान मंदिर तक 1.30 किलोमीटर का ग्रेवल रोड 39.98 हजार से ग्रेवल रोड का भूमि पूजन किया गया। ग्रेवल रोड बन जाने से इन गांवों के ग्रामीणों रोड की सुविधा मिलने लगेगी। कई वर्षों से इन गांवों के ग्रामीण इन रोडो की मांग करते चले आ रहे थे। जो अब जाकर पूरी हुई है। बरजोरपुर गांव के ग्रामीण खेड़ापति हनुमान मंदिर तक पहुंचने में बारिश के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रेवल रोड के बन जाने से मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।


वहीं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा है कि क्षेत्र में बीजेपी की सरकार चारों तरफ विकास का कार्य कर रही है। पैसों की कहीं से भी कमी नहीं आने दे रही है। आगे भी इसी प्रकार से विकास कर होते रहेंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी सरकार और मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार दोनों ही मिलकर लगातार चारों ओर विकास का कार्य कर रही है। जब तक मैं इस क्षेत्र में विधायक हूं विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दूंगा। मेरा जीवन इस क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यसवंत बबलू सिंह मीणा, सांची सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ,गिदगड़ सरपंच लीला किशन अहिरवार, सरार सरपंच नरेश चौधरी, आसपास गांव के सरपंच सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |     पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811