Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में खुलेगा राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन का क्षेत्रीय केंद्र

0 79

• पाण्डुलिपियों के संरक्षण, संवर्धन और शोध पर होगा कार्य
• राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के निदेशक और कुलपति के बीच चर्चा
• बौद्ध और वैदिक संस्कृति का अहम केंद्र रहा है सांची

सांची रायसेन मध्यप्रदेश। भारतीय संस्कृति, पाण्डुलिपि और इतिहास के महत्वपूर्ण ग्रंथों के संरक्षण, संवर्धन और उनको केंद्र में रखकर शोध आदि के उद्देश्य से राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन का क्षेत्रीय केंद्र सांची विश्वविद्यालय में खुलने जा रहा है। यह केंद्र पाण्डुलिपियों के अध्ययन, अनुसंधान, और दुनिया भर में प्रचलित पाण्डुलिपि परंपराओं के प्रशासनिक, व्यावसायिक और विश्वस्तरीय महत्व पर केंद्रित होगा।
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय पहुंचे राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के निदेशक अनिर्बान दास और कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता के बीच क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी है। सांची विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के क्षेत्रीय केंद्र का मुख्य उद्देश्य भारतीय पाण्डुलिपि के आदिकालीन, मध्यकालीन और आधुनिक संदर्भों का अध्ययन करना है। इस केंद्र के माध्यम से, सांची विश्वविद्यालय पाण्डुलिपि शास्त्र, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और धर्म के क्षेत्र में विशेषज्ञता अर्जित कर सकेगा।
राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन की स्थापना भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा सन 2003 में की गई थी। जिसका उद्देश्य भारत में तथा दक्षिण एशियाई देशों व अन्य देशों में ले जाई गई पांडुलिपियों का अध्ययन और उनका संरक्षण करना है ताकि उनके माध्यम से पुरातन ज्ञान को पुनर्जीवित किया जा सके। सांची विश्वविद्यालय द्वारा मेनुस्क्रिप्टोलॉजी विषय पर एम.ए. पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किया गया है। 2017 में पाण्डुलिपि संरक्षण पर सांची विश्वविद्यालय द्वारा एक राष्ट्रीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था। विश्वविद्यालय छात्रों और शोधार्थियों को ब्राह्मी भाषा और सम्राट अशोक के काल व अन्य शासकों के दौर की अन्य प्रचलित भाषाओं का अध्ययन कराया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811