Let’s travel together.

तारीख बीती जारी नहीं हुए आवेदन फार्म 10 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार

99

इंदौर। राज्यसेवा मुख्य परीक्षा-2021 में देरी होने से अभ्यर्थियों के मन में संदेह गहराने लगा है। बीते परीक्षाओं के नतीजों पर उलझन पहले से बनी हुई है। मप्र लोकसेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने घोषणा की थी कि 30 मई से परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन उपलब्ध होंगे। 21 दिन आवेदन जमा करने का मौका देने के बाद जुलाई में परीक्षा करवाने का एडवांस कैलेंडर भी जारी कर दिया गया था। पूर्व की घोषणाओं के उलट मप्र लोकसेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए अब तक आवेदन फार्म ही जारी नहीं किया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या जुलाई में परीक्षा हो सकेगी?

मप्र लोकसेवा आयोग ने राज्यसेवा परीक्षा-2021 में कुल 290 पद घोषित किए हैं। 19 जून 2022 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करवाई थी। 20 अक्टूबर 2022 को राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था। आरक्षण विवाद के कारण 87 प्रतिशत की मुख्य सूची और 13-13 प्रतिशत की दो प्रावधिक सूची जारी की गई थी। मुख्य सूची में 6509 और प्रावधिक सूची में 4002 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। इन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन फार्म जमा करना है।

आयोग ने जारी की थी सार्वजनिक सूचना

9 मई को आयोग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर घोषणा की थी कि 30 मई से 20 जून तक आवेदन फार्म दाखिल किए जा सकेंगे। इसके साथ ही एडवांस कैलेंडर घोषित करते हुए 17 जुलाई से 22 जुलाई तक मुख्य परीक्षा आयोजित करवाने की घोषणा भी की थी। अभ्यर्थियों को संदेह है कि कानूनी दांव-पेच और प्रक्रियाओं में आयोग उलझा हुआ है। ऐसे में कहीं राज्यसेवा मुख्य परीक्षा-2021 में भी देरी नहीं हो जाए। दरअसल, इससे पहले राज्यसेवा परीक्षा 2019 और राज्यसेवा 2020 में अंतिम दौर की प्रक्रिया और नतीजें कानूनी उलझनों के चक्कर में अटके हुए हैैं।

समय पर ही होगी परीक्षा

मप्र लोकसेवा आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि मुख्य परीक्षा को लेकर संशय नहीं होना चाहिए, आयोग सभी प्रक्रिया समय पर ही पूर्ण करवाने के लिए तत्पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाषा की मर्यादा का हो रहा चीरहरण- संजय मेहता     |     रायसेन जिले के दीवानगंज के छोटे से गांव सेमरी से निकली बेटी ने फतह किया विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट     |     राष्ट्र सेविका समिति विदिशा विभाग के सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का हुआ समापन     |     काले कुत्ते ने मचाया कोहराम: शिवपुरी में बच्चों-महिलाओं समेत 60 लोग घायल, सर्च जारी     |     भोपाल में दर्दनाक हादसा: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत     |     शिवपुरी में पानी के विवाद पर हिंसा: टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला, नाक फटी     |     साँची विधानसभा के ग्राम सगौर एवं आलमखेड़ा की घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उचित मुआवजे की मांग     |     शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |     भिखारी ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को ठगा,सोने के गहने लेकर हुआ रफूचक्कर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811