Let’s travel together.

गोकुलदास की तरी में फसे मंदिर के पुजारी को निकालने रेस्क्यू जारी

0 683

बेगमगंज में 30 साल का रिकॉर्ड टूटा , नगर में रेस्क्यू की तैयारी ,

पिछले 24 घण्टे से अनवरत बारिश से क्षेत्र हुआ जलमग्न ,

मंदिर के पुजारी फंसे , रेस्क्यू करके दो साहसी युवकों ने बचाया

 शरद शर्मा बेगमगंज , रायसेन

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते पिछले 30 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। नगर की निचली बस्तियों में पानी भरने से प्रशासन ने रेस्क्यू का प्रबंध कर लिया है ।
वहीं नगर के वार्ड क्र. 1 मुकरबा मोहल्ले स्थित गोकुलदास की तली श्रीहनुमान मंदिर के 70 वर्षीय पुजारी बाबू लाल पंडा जी सुबह पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे थे , तब बीना नदी का पानी बढ़ रहा था और चारों तरफ फैल चुका था। मोहल्लेवासियों ने उन्हें वहां जाने से रोका था लेकिन वह नहीं रुके ओर जिद करके चले गए ओर करीब दो घण्टे तक वहीं मंदिर में रुके रहे , इस बीच चारों तरफ पानी बढ़ जाने से पुजारी जी मंदिर के अंदर फंस गए और पानी ओर ज्यादा बढ़ने पर मंदिर के शिखर पर पहुंच गए ।
खबर लगते ही मौके पर तहसीलदार प्रमोद उइके एवं थानाप्रभारी राजीव उइके , सब- इंस्पेक्टर संदीप पवार , राजस्व निरीक्षक मनीष चौरसिया , पटवारीद्वय मनोज आठ्या व मनोज कात्यायन एवं स्थानीय साहसी युवक दो सगे भाई अर्जुन कुशवाहा , जशवंत कुशवाहा के साथ मंदिर तक पहुंच गए ओर टीम के साथ पुजारी जी को बचाने में जुटे हुए हैं।
4 घण्टे की मशक्कत के बाद पुजारी जी को बचाने में जुटी टीम उन तक पहुंच गई ओर दोनों सगे भाइयों अर्जुन कुशवाहा एवं जसवंत कुशवाहा ने उन्हें बचाकर अपने साथ एक ट्रक के टुयूब पर बैठा लिया लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते बचाव दल मय टुयुब के थोड़ा आगे तक बहता हुए निकल गए था। फिर जैसे – तेसें दोनों भाई उन्हें बाहर निकालने में सफल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल ले लाया गया है।- उल्लेखनीय है कि आज से 14 वर्ष पहले भी इसी श्रीहनुमान मंदिर में पुजारी बाबूलाल पंडा जी रात में फंस गए थे जिन्हें तब भी एसडीआरएफ की टीम एवं लोकल गोताखारों द्वारा बमुश्किल बचाया था।
आज फिर अपनी जिद के कारण फंस गए हैं।

नगर के मंडी , माला फाटक , जगदीश मंदिर , मुकरबा , चुरक्का ईश्वर नगर, राम नगर , दशहरा मैदान क्षेत्र में पानी का भराव जारी है। जो लोगों के घरों के अंदर तीन से चार फीट तक भर गया है। जिससे घरेलू सामान एवं खाद्य सामग्री खराब हो गई है। पानी ने चारों तरफ हाहाकार मचा दी है।

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाने और उन्हें ठहरने व भोजन की व्यवस्था की तैयारी की गई है।

इसके लिए दशहरा मैदान स्थित सामुदायिक भवन एवं आईटीआई भवन को बाढ़ प्रभावित लोगों को आसरा देने के लिए तैयार किया गया है

नगरीय क्षेत्र से पलकमति नाला एवं चकला नाला पानी बढ़ जाने के कारण बंद हो गया था। जिससे बेगमगंज का भोपाल के लिए सड़क संपर्क कुछ घण्टों के लिए टूट चुका था लेकिन बाद में खुल गया।
पलकमति नाले पर पानी बढ़ जाने के कारण उसके आसपास एवं दशहरे मैदान के पीछे तथा रामनगर में कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। जिसे निकालते हुए प्रभावित परिवारों को देखा गया।
लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है ।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। आपदा प्रबंधन टीम को लगाया गया है। जो स्थिति पर नजर रखे हुए है।

जानकारों एवं बुजुर्गों ने बताया कि पिछले 30 साल पहले इसी तरह की वर्षा हुई थी लेकिन इस वर्ष तो उससे भी ज्यादा वर्षा होने से चारों तरफ के मार्ग फिर से बंद हो जाने के कारण बेगमगंज का संपर्क सागर- भोपाल विदिशा एवं सुल्तान मन से पूरी तरह टूट गया है ।
नदी नाले इरफान पर है और रपटों एवं पूलों पर पानी बढ़ जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से सुबह से ही बंद है ।

प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
बेगमगंज- सुल्तानगंज पिछले 24 घंटे से पूरी तरह फिर से बंद हो गया है।

वही बीना नदी का जलस्तर बढ़ने से बेरखेड़ी रपटे पर पानी बढ़ने से बेगमगंज – हैदरगढ़ – ग्यारसपुर एवं विदिशा मार्ग बंद हो गया है । इसके अतिरिक्त मॉनपुर , विनायकपुर , हरदौट मार्ग बंद है।

सेमरी नदी ने नेनविलास , रेहटवास , झेंका नाला , सलैया मार्ग , खामखेड़ा , पड़रिया राजाधार इत्यादि क्षेत्र के रपटों पर पानी बढ़ने से मार्ग बंद है और बेगमगंज से सड़क संपर्क टूटा हुआ है।

तहसीलदार प्रमोद उइके का कहना है कि नगर की निचली बस्तियों में पानी भरने से प्रशासन ने प्रभावित लोगों को शरण देने के लिए दशहरा मैदान स्थित सामुदायिक भवन एवं आईटीआई भवन को आसरा देने के लिए तैयार किया गया है । लगातार बारिश का अपडेट लेते हुए आपदा प्रबंधन टीम पेट्रोलिंग कर रही है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811