Let’s travel together.

महिला थाने में अपने बच्चों के साथ मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

0 114

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल 

महिला पुलिस कर्मियों के अत्यधिक कार्य तथा तनावयुक्त जीवन मे कुछ छण स्नेह व सद्भाव के विकसित करने के लिए भोपाल पुलिस कमिशनरेट द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के लिए महिला थाना प्रांगण
मे मदर्स डे सेलिब्रेशन किया गया। इसके उपलक्ष्य में महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा नृत्य और गीत की प्रस्तुती की गई तथा अपना टेलेंट शो किया गया। इसी के साथ साथ महिला कर्मियो के लिये कुछ खेल-कूद गतिविधियां भी आयोजित की गई, जिसमें चेयर रेस व अन्य फन गेम्स रखे गये थे।

महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चों के साथ उपस्थित हुई। बच्चों के मनोरंजन हेतु जम्पिंग जैक, झूले इत्यादि भी लगाए गये थे। कार्यक्रम में चेयर रेस व अन्य गेम्स भी हुए। एक्सिस बैंक द्वारा “फ़ाईनेंसीयल लिट्रेसी फ़ॉर वोमेन वर्कर्स” पर एक महिलाओं के वित्तीय अधिकारों व वित्तीय प्रबंधन पर लेक्चर भी दिया गया। कार्यक्रम के बाद डीसीपी ट्रेफिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, जिन्होनें प्रतियोगिता में जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम मे डीसीपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर, एससीपी हेडक्वार्टर स्वाति मुराव भी उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम मे कर्मचारियों के साथ भाग लिया गया और कर्मचारियो का उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस मे काम करने वाली महिलाओं के अभिप्रेरण तथा मोटीवेशन के लिए अनूठे प्रयोग की सराहना सभी पुलिस कर्मचारियो द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811