Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएँ दीं

0 85

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन से हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। श्रीकृष्ण का कर्मयोग का सिद्धांत हमें सिखाता है कि व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। उनके उपदेश और शिक्षाएँ आज भी हमें जीवन में सही दिशा दिखाते हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज में सद्भाव, प्रेम, और भाईचारे का संदेश भी देता है। यह त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात कर अपने जीवन में सकारात्मकता और शांति का प्रसार करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस पर्व को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाएँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811